
देवप्रयाग टाईम्स 24 अगस्त 26
देवप्रयाग / टिहरी। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
सोमवार (24 अगस्त) को विभागीय टीम द्वारा जिले के 7 प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी कर निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने संदिग्ध खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने (सैंपल) सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन) प्रमोद रावत ने बताया कि त्योहारों पर मिलावटखोरी रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। 24 अगस्त को ली गई सैंपलिंग में
पनीर: 02 नमूने अनाज: 03 नमूने तैयार भोजन: 01 नमूनासहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन पर्व तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यदि प्रयोगशाला जांच में किसी भी सैंपल में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित व्यापारी व प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
