अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर 15 अगस्त से

देवप्रयाग टाईम्स (गिरीश भट्ट )

देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल 14 अगस्त 2026:

खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड (देहरादून) के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला क्रीड़ा विभाग नरेंद्रनगर द्वारा अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय विशेष एथलेटिक्स खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 15 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक राजकीय इंटर कॉलेज खनाना, नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल) में आयोजित होगा। शिविर में कुल 30 खिलाड़ियों (15 बालक एवं 15 बालिकाएं) का चयन किया जाएगा।

मिलेगी कई सुविधाएं

शिविर में प्रतिभाग करने वाले सभी बालक-बालिकाओं को खेल विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार:

  • विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा खेल प्रशिक्षण
  • भोजन एवं आवासीय सुविधा
  • आने-जाने का किराया एवं अनुषांगिक व्यय
  • नि:शुल्क खेल किट

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 03 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक खेल विभाग की देख-रेख में रहना अनिवार्य होगा।

संपर्क एवं आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय अथवा राजकीय इंटर कॉलेज खनाना के व्यायाम शिक्षक पंकज गवाड़ी (मो. 9410708689) से संपर्क कर सकते हैं।अपील: जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने जिले के सभी इच्छुक एवं पात्र अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं से इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने और दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे