संस्कार और राष्ट्र निर्माण में गुरु की भूमिका अहम: जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल

देवप्रयाग टाईम्स 29 जुलाई 26

अखिल विश्व गायत्री परिवार शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव

मुख्यमंत्री धामी का शुभकामना संदेश और उत्तराखंड के जैविक उत्पाद संतों को भेंट किए

विशेष संवाददाता देवप्रयाग / टिहरी: अखिल विश्व गायत्री परिवार शक्तिपीठ में आयोजित गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उपस्थित संतों को गुरुपूर्णिमा का शुभकामना संदेश दिया और देवभूमि उत्तराखंड के विशेष जैविक उत्पाद भेंट स्वरूप प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार की ओर से जिलाधिकारी को अंगवस्त्र एवं धार्मिक साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।

सच्चाई और ईमानदारी का मार्ग दिखाते हैं गुरु गायत्री भवन स्थित साधना केंद्र में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं संतों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि गुरु जीवन को सही दिशा दिखाते हैं। गुरु वह हैं जो हमें सच्चाई, ईमानदारी और अच्छाई के रास्ते पर चलना सिखाते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गुरु कोई भी हो सकता है, लेकिन जिसे गुरु का स्थान मिला है, उसे अपने आचरण से समाज के लिए प्रेरणा बनना चाहिए।

सकारात्मक सोच ही टिहरी की पहचान जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जब एक व्यक्ति अच्छा बनता है तो परिवार अच्छा बनता है, और समृद्ध परिवारों से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने टिहरी के जनमानस की तारीफ करते हुए कहा कि यहाँ के लोग बेहद सकारात्मक सोच वाले हैं और यही इस जिले की वास्तविक पहचान है।

भावी पीढ़ी को अच्छे संस्कार देना जरूरी गायत्री परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ काम कर रहा है। आज हमें ऐसा वातावरण बनाने की जरूरत है जिससे नई पीढ़ी को उच्च संस्कार मिल सकें, क्योंकि समाज के माहौल का सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ता है। उन्होंने सभी से गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद इस भव्य आयोजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष (नई टिहरी) मोहन सिंह रावत, विजय जड़धारी, सुशील बहुगुणा, शांतिकुंज से बी.पी. बधानी, देवी सिंह पंवार, कुंवर सिंह राणा, कृष्ण भूषण पेटवाल सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ संतजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे