जनता मिलन कार्यक्रम में पहुँचीं 57 शिकायतें, डीएम ने अधिकारियों को समयांतर्गत निस्तारण के दिए निर्देश

देवप्रयाग टाइम्स

देवप्रयाग/नई टिहरी, 20जुलाई26 जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी 57 शिकायतों व मांग पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

प्रमुख बिंदु एवं निर्देश

  • सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा की और अधिक समय से लंबित मामलों को तत्काल निस्तारित करने के आदेश दिए।
  • मानसून अलर्ट: मानसून सीजन के दृष्टिगत डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों पर ही बने रहने और पूर्ण रूप से ‘अलर्ट मोड’ में रहने की हिदायत दी।
  • पंजीकरण का समय: जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान शिकायतों को दोपहर 1:00 बजे तक अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराने के निर्देश दिए गए।

जनता मिलन में आए प्रमुख मामले

  • कफलोग (जाखणीधार): पुरुषोत्तम लाल ने लोनिवि द्वारा आपदा में बनाई गई दीवार के क्षतिग्रस्त होने से मकानों पर मंडरते खतरे की शिकायत की। डीएम ने अधिशासी अभियंता (लोनिवि, नई टिहरी) को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
  • छोटी बेरनी (नरेन्द्रनगर): सीता देवी ने बेरनी छोटी से अमसारी मोटर मार्ग के किमी 2 से मलबे के कारण खेतों को पहुंचे नुकसान और किमी एक पर पुश्ता टूटने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की बात उठाई। इस पर लोनिवि नरेन्द्रनगर व जल संस्थान नई टिहरी को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए।
  • गुनोगी (टिहरी): सुरती राम ने बताया कि उनके मकान के ऊपर एक होटल स्वामी द्वारा पुश्ता लगाकर मलबा डंप किया गया है, जिसमें दरारें आ चुकी हैं। बरसात में खतरा देखते हुए उन्होंने परिवार व मवेशियों के लिए वैकल्पिक आवासीय व्यवस्था की मांग की, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।
  • नागणी (चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी): अम्बिका प्रसाद व अन्य ग्रामीणों द्वारा टिहरी बांध में अधिगृहीत भूमि का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर डीएम ने THDC एवं SLAO को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
  • धारी (कीर्तिनगर): जल जीवन मिशन की पेयजल लाइन अत्यधिक लंबी होने से हो रही पानी की किल्लत को देखते हुए ग्रामीणों ने ट्यूबवेल लगाने की मांग रखी। इस पर जल संस्थान देवप्रयाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, एसडीएम कमलेश मेहता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे